top of page

ऋषि परशुराम: शौर्य, शास्त्र और सोशल मीडिया का भ्रम

Updated: Apr 27

हर वर्ष परशुराम जयंती पर सोशल मीडिया के 'डिजिटल योद्धा' अपने कीबोर्ड से वीरता की नदियाँ बहा देते हैं। खुद को "परशुराम का वंशज" बताने वाले अति-उत्साही युवक यह भूल जाते हैं कि मुनिवर आजीवन अविवाहित थे। लेकिन विडंबना देखिए, जिस कश्मीर की धरती से कश्मीरी पंडितों (सारस्वत ब्राह्मणों) को मुसलमानो ने लहूलुहान कर भगा दिया, वहाँ आज तक कोई "आधुनिक परशुराम" अपना फरसा लेकर नहीं पहुँचा। गोवा में पुर्तगालियों ने इतने जुल्म ढाये, इतनी यातना दी लेकिन कभी किसी का फरसा नहीं निकला ! वीरता केवल स्टेटस तक सीमित रह गई है। झूठी और मनगढंत कहानियों के महारथियों ने संस्कृत भाषा पर आधिपत्य स्थापित कर क्षत्रिय संहार की अविस्वश्नीय कहानियां रामायण और महाभारत दोनों में घुसेड़ दिया ! जिस क्षत्रिय की वजह से माथे पर तिलक सदियों से सुशोभित रहा , जिस क्षत्रिय ने सबसे ज्यादा मान सम्मान दिया , जिस क्षत्रिय ने पूजा की और पूरी जाति को पूजनीय माना उसी क्षत्रिय को नीचा दिखाने के लिए 21 बार संहार की झूठी कहानी गढ़ डाली ताकि मानसिक तौर पर समस्त क्षत्रिय जाति को बात बात पर नीचा दिखाया जा सके ! जिस तरह पहाड़ को कभी गहरा और कुएं को ऊंचा नहीं कहा जाता उसी तरह ब्राह्मण के संदर्भ में वीरता और पराक्रम की बातें झूठी लगती है ! ब्राह्मण का संबंध सदा ज्ञान से रहा है इसीलिए ज्ञान ही ब्राह्मण का आभूषण है और इसी आभूषण में आपका सम्मान भी है !

ठीक इसके विपरीत क्षत्रिय योद्धा जातियों ने इतिहास में कितनी ही कुर्बानियां दी, अनगिनत युद्ध लड़े लेकिन कपटी मानसिकता वाले लोगों ने किताब के पन्नो में झूठी कहानियों के मार्फ़त अपनी बहादुरी के किस्से गढ़ते रहे और इतिहास और शाश्त्रों को विकृत करते रहे ! ये पात्र भी ऐसी ही एक मानसिक विकृति का उदाहरण है ! फेंकना ही है तो इतना फेंको कि अकेले पूरी धरती से समस्त क्षत्रिय जाति का खात्मा कर दिया वो भी 21 बार , ऐसे योद्धा सिर्फ पौराणिक कहानियों और किताब के पन्नो में पाए जाते हैं ! आइए आज भृगु संहिता और शास्त्रों के आलोक में परशुराम जी के वास्तविक जीवन का विश्लेषण करते हैं।

1. क्षत्रिय संहार या केवल हैहय वंश का अंत?

इतिहास और पुराणों को बड़ी चतुराई से विकृत किया गया है। यह प्रचारित किया जाता है कि परशुराम जी ने 21 बार पृथ्वी को 'क्षत्रिय विहीन' किया। यदि ऐसा होता, तो क्या दशरथ, जनक या अन्य इक्ष्वाकु वंशी राजा जीवित होते? झूठी कहानी के जनक को सच का आयना दिखाना पड़ता है नहीं तो ये लोग कुछ भी बचने नहीं देंगे, झूठे अहंकार में सब खत्म कर देगा ! कुछ लोग अब ये भी बोलने लगे जो यदुवंशी क्षत्रिय का नाश किया तो क्षत्रिय यदुवंशी हो या रघुवंशी सब तो क्षत्रिय ही है इसमें भेद कैसा !

तर्क: असल में यह युद्ध केवल दो वंशों के बीच का संघर्ष था भार्गव (ब्राह्मण) और हैहय (यदुवंशी क्षत्रिय)

सहस्त्रार्जुन (हैहय वंशी: पौराणिक संदर्भों में हैहय क्षत्रियों को 'यादव' समूहों का ही एक हिस्सा माना गया है।) ने ऋषि जमदग्नि के आश्रम से कामधेनु का बलपूर्वक अपहरण किया। प्रतिशोध में सहस्त्रार्जुन के पुत्रों ने निहत्थे ऋषि जमदग्नि की हत्या कर दी। परशुराम जी का क्रोध उस विशिष्ट 'अधर्मी' वंश के विरुद्ध था, न कि समस्त क्षत्रिय जाति के। उन्होंने देशभर में घूमकर केवल हैहयवंशी 64 राजवंशों का नाश किया, जिनमें से 14 पूर्णतः नास्तिक और अवैदिक थे। उस वक्त सिर्फ तीन वर्ण थे इसका मतलब ब्राह्मण और वैश्य के अलावा सभी लोग क्षत्रिय थे ! सहस्त्रार्जुन राजा यदु के ही वंशज (पोते के खानदान से) थे, इसलिए उन्हें व्यापक रूप से यदुवंशी कहा जाता है।

2. क्रोध और अहंकार: अनुकरणीय या चेतावनी? सनातन धर्म में हम राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' मानकर उनकी पूजा करते हैं, क्योंकि उनका जीवन अनुकरणीय है। इसके विपरीत, परशुराम जी का जीवन एक 'चेतावनी' की तरह है कि अत्यधिक क्रोध और अहंकार तपस्वी को भी पतन की ओर ले जा सकता है।

मातृ-हत्या: पिता के आदेश पर बिना कारण जाने माता रेणुका का वध करना, पितृ-भक्ति तो हो सकती है, लेकिन मानवीय मूल्यों की कसौटी पर यह एक जटिल प्रश्न छोड़ता है।

शिष्य को शाप: अपने ही प्रिय शिष्य कर्ण को, जिसने उनकी सेवा की, केवल इसलिए शाप देना कि वह एक विशेष जाति (जैसा कि उन्हें भ्रम हुआ) से था, न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। बाद में उन्हें स्वयं भी इसका पश्चाताप हुआ।

3. राम और परशुराम: जब अहंकार का अंत हुआ:- सीता स्वयंवर के प्रसंग में तुलसीदास जी और अन्य रामायणों में स्पष्ट वर्णन है। जब परशुराम जी का सामना श्री राम से हुआ, तब उन्हें आभास हुआ कि उनकी वीरता अहंकार में बदल चुकी है।

शास्त्र प्रमाण: परशुराम जी ने स्वयं श्री राम से प्रार्थना की कि वे उनके क्रोध, तप, यश और कीर्ति को नष्ट कर दें, क्योंकि वे जानते थे कि एक 'ब्राह्मण' का असली आभूषण क्षमा है, न कि अनंत क्रोध। यही कारण है कि केरल के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, पूरे भारत में उनके मंदिर नगण्य हैं। समाज उन्हें एक महान तपस्वी और योद्धा तो मानता है, लेकिन 'आदर्श जीवन' के रूप में कभी नहीं पूजता, और न ही कभी भगवान माना जाता है ! लेकिन आजकल जातिवाद इतना बढ़ चूका है की प्रतीको , महापुरुषों और भगवान में भी अपनी अपनी जाती ढूंढी जाने लगी ! उसी का नतीजा है की तुलसी जयंती मनाने वाली जातियां अब परशुराम को भगवान बना कर परशुराम जयंती मनाने लगी ! इससे अहंकार की तृप्ति के साथ साथ झूठा स्वांग भी बना रहता है !

4. मिथक और वास्तविकता :-जिस प्रकार भगवान राम (क्षत्रिय) ने रावण (ब्राह्मण) का वध किया, उसे हम कभी 'ब्राह्मण संहार' नहीं कहते, बल्कि 'अधर्म पर धर्म की विजय' कहते हैं। फिर सहस्त्रार्जुन और परशुराम के युद्ध को 'जाति संघर्ष' का रंग क्यों दिया गया? क्षत्रिय संहार का झूठा स्वांग अपनी जातीय अहंकार की तृप्ति के लिए किसने किया ? दरअसल यही ब्राह्मणवाद है ! यह कुछ स्वार्थी और सिरफिरे तत्वों द्वारा फैलाया गया दुष्प्रचार है ताकि समाज बँटा रहे।

निष्कर्ष: 'लाइक' की भीड़ से ऊपर उठें ,आज के 'सोशल मीडिया वीर' ब्राह्मणों को यह समझने की जरूरत है कि परशुराम जी का फरसा केवल शस्त्र नहीं था, वह शास्त्र की रक्षा का अंतिम विकल्प था। यदि आप स्वयं को उनका अनुयायी मानते हैं, तो पहले उनके जैसी तपस्या, वेदों का ज्ञान और फिर समाज की रक्षा का साहस जुटाएं। केवल 'क्षत्रिय संहार' की झूठी गाथाएं गाकर आप अपनी अज्ञानता और मूर्खता ही प्रदर्शित कर रहे हैं।

सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम क्रोध और जातिगत विद्वेष को त्यागकर, श्री राम की विनम्रता और ऋषियों के ज्ञान को आत्मसात करें।


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating


"भूख की कोई जाति नहीं,
  न रोटी की कोई भाषा है"     

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • YouTube
  • TikTok

All articles, poems and literary works on this website are the intellectual property of Swarn Singh.   

Unauthorized copying, reproduction or redistribution is strictly prohibited. Violation may attract legal action under Indian Copyright Act 1957.

  • Facebook
  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • TikTok

9958688877

Raigadh Navi Mumbai

© 2035 by It Matters to me. Powered and secured by Wix 

bottom of page
document.addEventListener('contextmenu', event => event.preventDefault()); body { -webkit-user-select: none; -ms-user-select: none; user-select: none; }